Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मंत्री टीएस सिंहदेव क्या सच में चुनाव ? नहीं लड़ेंगे, देखिए वीडियो

मंत्री टीएस सिंहदेव क्या सच में चुनाव ? नहीं लड़ेंगे, देखिए वीडियो

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पहले सरगुजा संभाग के दौरे पर थे, तब सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था।

कई लोग इस बयान के कई तरह के अलग-अलग मायने निकाल रहे थे। इस दौरान दुबारा सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर अपने मन की बात कह ही दी है। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि, इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है, वहीं अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं जिसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है,, लेकिन इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले था।

https://chhattisgarh-24-news.com/wp-content/uploads/2022/12/TS-SINGH-DEO.mp4

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं। लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।

Exit mobile version