Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिना हेलमेट के नहीं कर सकेंगे दुर्ग जिले में प्रवेश, जानिए किन किन इलाको में होगी चेकिंग.. मदद करने वाले को मिलेगा इनाम

दुर्ग : दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अभिषेक पल्लव, के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं (road accident) के प्रमुख कारणों पर सख्ती की जावेगी। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, दो पहिया वाहन में 3 सवारी एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को दुर्ग जिले में प्रवेश के दौरान समझाईश देकर एवम हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर यातायात नियमों का पालन कराते हुये प्रवेश दिया जायेगा।



आज से दुर्ग जिले के 11 प्रवेश स्थानो पर दुर्ग यातायात पुलिस एवं थाने के अधिकारियों द्वारा यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाईस दी जायेगी। पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक चेकिंग की जायेगी।



Exit mobile version