Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जंगली सूअर ने किया हमला, 7 ग्रामीण हुए घायल

रायगढ़ : गोमर्डा अभयारण्य में वन्यप्राणियों के हमला करने से 7 लोग घायल हुए है। जहां जंगली सुअर ने तेंदूपत्ता तोड़ने केलिए गए 5 ग्रामीणों पर हमला कर दिया, तो अभयारण्य के करीब खेत में भालू ने 2 लोगों को जख्मी कर दिया है। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पहली घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है। जहां छाल रेंज के देउर-मार में रहे वाले मनीराम (42), दिलीप राठिया, सुमीत्रा राठिया और ग्राम गलीमार की रहने वाले इंद्रासो (37) व राजकुमार शुक्रवार के दिन सुबह जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गए थे।

 

 

तभी जंगली सुअर के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण चिल्लाने लगे, तो आसपास तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण वहां पहुंचे और हो-हल्ला कर उन्हें खदेड़ा। जिसके बाद जंगली सुअर वापस जंगल की ओर चले गए। इस मामले की सूचना वन अमले को दी गई। इस संबंध में धरमजयगढ़ SDO बाल गोविंद साहू ने यह बताया कि शुक्रवार के दिन सुबह इस मामले की सूचना मिलने के बाद शीघ्र वनकर्मी वहां मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए। वहीं घायलों को सहायता राशि दी गई है। ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है।

Exit mobile version