Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधवा महिला की सिर कुचलकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बेटा देर शाम घर लौटा तो सारे खिड़की और दरवाजे बंद हो गए थे। इस पर उसने पड़ोसी के घर से झांक कर देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को जानकारी मिलने पर डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ लिया है। धतूरा गांव निवासी कलाबाई राठौर (60 वर्षीय) अकेले रहती थी। महिला के पति नेहरू लाल राठौर की पहले मौत हो चुकी है। बेटा मनीष राठौर पास के उतरदा गांव में अपने परिवार के साथ रहता है और केजेएसएल धतूरा प्लांट में काम करता है। मनीष की नाइट शिफ्ट थी, तो मनीष रोज की तरह बुधवार शाम 7 बजे अपनी मां के घर खाना खाने के लिए पहुंचा हुआ था।

मनीष घर आ के देखा की घर के सारे खिड़की और दरवाजे अंदर से बंद है। काफी देर तक उसने मां को आवाज़ दी और दरवाजा खटखटया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। फिर मनीष पड़ोस के मकान में गया और वहां से मां के घर में घुसा तो अंदर अपनी माँ का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव के पास खून से लगा बट्टा (सिल-बट्टा) भी पड़ा था। मनीष ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। यह मामला हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

Exit mobile version