
पाटन में खुलेआम शराब गांजा की अवैध बिक्री, स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के सांसद विधायक मौन ? …क्षेत्र के जनता की नहीं फ़िक्र ?
इंदिरा नगर पाटन में खुलेआम शराब गांजा की अवैध बिक्री, संबंधितों का खुफिया तंत्र मजबूत, मगर इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है…न जाने क्यों? समझ से परे है.?
वहीं पाटन पुलिस व आबकारी की कार्रवाई नहीं होने के चलते ये लोग इस धंधा को बड़े ही मजे से चला रहा है और घर में बैठालकर शराब भी पिलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस की कड़ी कार्रवाई से उन सभी के नाम ये बताएंगे जो इनके साथ और कौन है ।
सुबह से लगा रहता है शराबियों का मजमा, पर पुलिस को पता नहीं.?
इंदिरा नगर का माहौल काफी गंदा हो गया है। सबुत के तौर पर यह वीडियो है। जिसमे शराब बेचने वाले साफ दिखाई दे रहा है।
निवदेन है कि आबकारी विभाग, दुर्ग, पाटन पुलिस महिला पुलिस ला कर इन शराब बेचने वाली महिलाओं और पुरुषों पर सख्त कार्रवाई करे। क्योंकि इन्दिरा नगर में खुले आम यह शिलशिला जारी है तो, फिर पाटन में और कहा कहा नहीं होता होगा.? वही इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से इन अवैध नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद है।
