Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छात्रावास के नजदीक ईंट भट्ठे का संचालन, 2 साल बाद भी प्रशासन नींद में क्यों..?

छात्रावास के नजदीक ईंट भट्ठे का संचालन अनुचित-“‘2 साल पुराने आवेदन पर प्रशासन ने अभी तक नहीं ली सुध”‘

पाटन : पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मर्रा में गाड़ाडीह रोड से लगे ईंट भट्ठे को पर्यावरनीय दृष्टिकोण, निवासरत लोगों व राहगीरों को हो रहे परेशानी को देखते हुवे (CKS)”छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन” ने 2 वर्ष पहले SDM पाटन को इंट भट्ठे के विस्थापन हेतु तत्कालीन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन के अध्यक्ष व वर्तमान मे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष ने मधुकांत साहू ने आवेदन दिया था।

आपको बता दें कि उक्त ईंट भट्ठे से जुड़ा हुआ सरकारी छात्रावास बनकर तैयार है व इसी शिक्षा सत्र में शुरू होने की सम्भावना है, वही श्री साहू ने इस विषय में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुवे कहा कि अब तक राहगीरों व ग्रामीणों को हो रहे परेशानी को ध्यान में रखकर हमने ईंट भट्ठे के विस्थापन की मांग की थी. लेकिन अब जब वहां छात्रावास बनकर तैयार है तो छात्रों के स्वास्थ्य की दृष्टि से वहाँ पर ईंट भट्ठे का संचालन कहा तक उचित है आखिर जनहित को दरकिनार कर प्रशासन ईट भठ्ठा संचालक पर इतनी मेहरबान क्यों है समझ से परे है?

“छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन” ने आगे कहा कि वे जल्द ही इस विषय पर पुनः सम्बंधित अधिकरियो से मुलाकात कर चर्चा करने व जरूरत पड़ने पर कलेक्टर दुर्ग से शिकायत की जाएगी। अब देखना यह है की क्या अब दुर्ग पाटन प्रशासन व माइनिंग विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद से जागकर इन ईट भठ्ठा वालों पर कार्रवाई करती है या फिर लीपापोती ?

Exit mobile version