Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव में कांग्रेस नेताओं को किया गया नजरबंद , क्यों पढ़े पूरी खबर

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। नवागांव चाकूबाजी कांड के बाद जिले की सियासत गर्मा गई है। इसी बीच पुलिस ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को नजरबंद कर लिया। नजरबंद किए गए नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा सचिव निखिल द्विवेदी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, विशु आजमानी, परमानंद वर्मा, चंद्रशेखर मालेकर, विनायक राठौर, राजा यादव समेत अन्य नाम शामिल हैं।

गिरफ्तारी के कारण

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के दौरे से पहले माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते कार्रवाई।

पुलिस प्रशासन का दावा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेताओं को नजरबंद करना जरूरी था।

कांग्रेस नेताओं के बयान

निखिल द्विवेदी _शासन-प्रशासन छोटे लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। अगर सच में कार्रवाई करनी है तो एसपी और अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले भाजपा नेताओं पर करनी चाहिए।

परमानंद वर्मा _डॉ. रमन सिंह को पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।”

ऋषि शास्त्री : “राजनांदगांव में अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे और युवा नशे के जाल में फंस रहे हैं, जिससे अपराध भी बढ़ रहा है। इस पर कड़ा शिकंजा कसना बहुत जरूरी है।

महाराष्ट्र बार्डर के थाने में रखा गया

सुबह तड़के ही सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, टीआई एमन साहू, रामेंद्र सिंह और भारी पुलिस बल ने नेताओं के घरों में दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। देर शाम रिहा करने से पहले उन्हें महाराष्ट्र बॉर्डर के एक थाने में रखा गया था।

Exit mobile version