Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*कांग्रेस से भूपेश लड़ ले या राहुल गांधी संतोष पांडे दो लाखों मतों से जीतेंगे – अशोक देवांगन*

*➡️ कहा – कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीत के लिए नहीं अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ेगी*

*राजनांदगांव ।* जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य व संचार सकर्म विभाग के सभापति अशोक देवांगन ने दावा किया है कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर सांसद संतोष पांडे की जीत पक्की है। यह दावा करते हुए उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लाडले या फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी या स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आकर चुनाव लडले यहां संतोष पांडे की जीत 2 लाख से अधिक मतों से होना सुनिश्चित है। उन्होंने यह कहा इस दावे का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का सेटिंग के कांग्रेस के दावे को मजबूत करता है ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि जनता की चाह है कि देश में स्थाई सरकार बने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। अन्य लोकसभा सीटों में भी भाजपा की प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट सहित सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपना जीत सुनिश्चित करने के लिए बिल्कुल नहीं लड़ेगी क्योंकि वह हासिये पर चली गई है और अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ेगी।
श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश मे 50 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस देश की जनता को लुटती रही और देश को पीछे धकेलती रही एक भाजपाई है जो प्रदेश सहित देश के सभी वर्गों का बराबर ख्याल रखते हुए सब का जीवन स्तर ऊंचा उठने के साथ विकसित भारत बनाने की चिंता की हुई है। भाजपा को विश्व बंधुत्व की भावना से उत्प्रोत में पार्टी के रूप में समूची दुनिया देख रही है और भारत में विश्व की शाख बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और देश के गृहमंत्री अमित शाह का विशेष योगदान रहा है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version