Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अध्यक्ष ने कहां सभी नागरिक अपने घरो में तिरंगा फहराए

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद : जिला मैनपुर ब्लॉक जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती नुरमति मांझी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान से देश में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होगी तिरंगा हमारे देश के आन बान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।

पूरे स्वाभिमान के साथ फहराएं श्रीमती नुरमति मांझी ने प्रेस वार्तालाप पर आगे भी कहा, तिरंगा झंडा भारत की आन, बान और शान है इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमे इस अभियान को सफल बनाना है हम देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली है कि उन्हे अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है।

तिरंगा हर भारतीय का गर्व है जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी ने प्रेस वार्तालाप पर आगे यह भी कहा कि देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है यह देश के लिए समर्पण और राष्ट्रीय ध्वज के लिए सम्मान का विषय है प्रत्येक नागरिक अपने घरों में राष्ट्र ध्वज फहरा कर इस उत्साह में शामिल हो और आजादी के अमृत महोत्सव में गर्व महसूस करे इसलिए सभी नागरिक अपने घरो में संस्थाओं और प्रतिष्ठानो पर तिरंगा अवश्य फहराएं

Exit mobile version