Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चोरी पकड़े जाने पर युवक ने आरक्षक को दांत से काटा

बिलासपुर : आज दोपहर जोनल स्टेशन में जनरल टिकट काउंटर के पास युवक महिला यात्री के बैग से सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था तभी महिला यात्री के चिल्लाने पर पास खड़े हुए आरपीएफ डिटेक्टिव विंग की टीम पहुंच गई और जैसे ही आरक्षक ने युवक को पकड़ा उसने दांत से उंगली चाब दी।

आरक्षक को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन चोर भागने में सफल नहीं हुआ, उसे पकड़कर पोस्ट लाया है। फिर इसके बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने मामले में धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। ट्रेनों में भीड़ चल रही है यही वजह है कि चोर भी रेलवे स्टेशन में सक्रिय हो चुके है।

आज प्लेटफार्म से लेकर जनरल टिकट काउंटर में भी बहुत भीड़ थी। और एक काउंटर में महिला यात्री टिकट लेने के लिए खड़ी हुई थी। इस बीच एक युवक वहां पर पहुंचा और महिला यात्री के बैग से सामान चोरी करने का प्रयास करने लगा था पर यात्री को घटना का एहसास हुआ और वह जोर से आवाज लगाई।

महिला यात्री की आवाज सुनकर पास खड़े आरपीएफ डिटेक्टिव विंग के सहायक उप निरीक्षक व आरक्षक ने तत्काल पहुंचे और युवक को पकड़ने का प्रयास करने लगे पर वह भागने की कोशिश कर रहा था। तभी आरक्षक ने उसके हाथ को पकड़ा तो आरोपी ने आरक्षक की दांतों से काट दी।

लेकिन आरक्षक ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। और इतने में सहायक उप निरीक्षक ने भी उसे पकड़ लिया। आरक्षक को हल्की चोट आई है। आरोपी युवक को पकड़ने के बाद दोनों सबसे पहले आरपीएफ डिटेक्टिव विंग पोस्ट कार्यालय पहुंचे। यहां उसकी तलाशी ली गई । हालांकि उसकी जेब से नगद व कुछ सामान मिले हैं। वह पहले भी चोरी कर चुका है। इसे देखते हुए आरोपी युवक को पकड़कर आरपीएफ ने जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version