Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा का स्वागत

अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा का स्वागत।

माँ भारती की अविनव अर्चना क्रीड़ा- भारती के साथ राष्ट्र की प्रदक्षिणा।

क्रीड़ा भारती के द्वारा आज सम्पूर्ण भारत में 220स्थानों से लगभग 19000 किलोमीटर की यात्रा का शुभारंभ हुआ।ईसी कार्यक्रम के तहत दुर्ग नाना-नानी पार्क से दुपहिया वाहनों के द्वारा तिरंगा यात्रा रायपुर मैरीन ड्राईव तक निकाली गयी।

जिसके स्वागत में दुर्ग सांसद आदरणीय विजय बघेल के निर्देश में श्रीमती रजनी बघेल के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद सिंह के द्वारा सिविक सेन्टर बेरोजगार चौक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया ।

जिसमें प्रमुख रूप से मैत्री नगर पार्षद श्रीमती शुनन्दा चंद्राकर, शंकर लाल देवांगन, पप्पू चंद्राकर, श्रीमती रीना नैय्यर, भागचंद जैन,श्रीमती नीलिमा जैन,श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती गुंजा सिंह, आंनद पांडेय, विकास सिन्हा, विशाल शाही,दीपक रावणा, सत्यपाल पासवान, दीनानाथ नैयर, रमेश सिंह, लेखराम आडिल, देवधर ठाकुर, तेरा राव,अनिल मांडले, वेंकटेश,चरण, पूनम चंद्रवंशी, सिदार जी,भिखु राम निषाद,चोवा राम निषाद,दिनेश पाटिल,वीरेंद्र साहू,बालू राम वर्मा,टेक राम साहू,सोहन साहू,राहुल साहू,सतीश साह, राजेन्द्र नायक,इत्यादि मौजूद थे।

Exit mobile version