Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दंतेवाड़ा ; साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न, प्रभावी और संतुष्टि परक कार्यवाही पर दिया जोर

दंतेवाड़ा , साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न
तारकित किए गए पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी चाही कलेक्टर ने
प्रभावी और संतुष्टि परक कार्यवाही पर दिया जोर

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़), 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। आज बैठक में उनके द्वारा तारकित अथवा विभागों को मार्क किए गए पत्रों पर अब तक की गई कार्यवाही का विस्तार से जानकारी मांगी गई।

दंतेवाड़ा ; चंदा नाग बनीं महुआ लड्डू और रागी से आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जनहित के मुद्दों से जुड़े पत्रों को संबंधित विभागों को मार्क किए जाते है। जिसका आशय यह है कि विभाग प्रमुख इसपर तत्काल कार्यवाही कर इसकी अद्यतन सूचना समय सीमा में प्रस्तुत करें। इस तथ्य को सभी विभाग गंभीरता से ले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है।

इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में समय सीमा में दर्ज अन्य बिंदुओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन सेवा सेतु 2.0 के अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में तुष्टि परक एवं कारगर निराकरण करना अधिकारियों का महती दायित्व है।

दंतेवाड़ा – ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

इस क्रम में कलेक्टर ने बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, माननीय उच्च न्यायालय में विभागों से संबंधित लंबित प्रकरण, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा,बाढ़ आपदा हेतु कार्यों की स्वीकृति, बाढ़ आपदा हेतु तैयारी, एग्रीस्टेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव, सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

Exit mobile version