रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (weather department) ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। और इसी के साथ मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घण्टे (per hour) की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कल छत्तीसगढ़ का सबसे ज्यादा गर्म जिला धमतरी रहा है। धमतरी में कल 41.8 डिग्री और राजधानी राजधानी रायपुर में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया है।
