Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मां पाताल भैरवी मंदिर समिति वनांचल के बच्चों व बुजुर्गों को बांटे गए गर्म कपड़े व कंबल

राजनांदगांव _हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड में मां पाताल भैरवी मंदिर समिति द्वारा वनांचल क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश मारू एवं पत्रकार कमलेश सिमनकर के नेतृत्व में बच्चों को गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, बुजुर्गों को शॉल व कंबल तथा महिलाओं को साड़ियां भेंट की गईं।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष दीपक जोशी, नीलम बैद एवं अग्रवाल जी हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े और कंबल की व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुट जाते हैं।

इस वर्ष समिति द्वारा मोहला–मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुदूर वनांचल गांव
अड़जाल, कुमुरकट्टा, जक्के, कुसमी एवं मोहगांव का चयन किया गया।

ये गांव जिला मुख्यालय से लगभग कटे हुए हैं, जहां कई बार शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पातीं। हालांकि शासन-प्रशासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, फिर भी कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में अब भी समस्याएं बनी हुई हैं।

ऐसे में पाताल भैरवी मंदिर समिति इन सुदूर गांवों तक पहुंचकर वास्तविक जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।

इस पुनीत कार्य में विवेक सोनी, राजेश सोनी, यशवंत (हिम्मत) पवार एवं मानपुर से बशीर खान का भी सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि मंदिर समिति पूरे वर्ष सेवा कार्यों में संलग्न रहती है, लेकिन ठंड के मौसम में विशेष रूप से सुदूर वनांचल क्षेत्रों का रुख करती है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से वंचित न रह जाए।

Exit mobile version