Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ

कुम्हारी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी में उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान किया जा रहा है। मतदान दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होकर 2 बजे चलेगी आज ही उपाध्यक्ष पद पर किसकी जीत होगी यह जानकारी पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी महेश सिंह राजपूत द्वारा दी जाएगी।

आपको बता दे कि, कुम्हारी पालिका में हुए चुनाव में 11 भाजपा के 11 कांग्रेस के एवं 2 स्वतंत्र पार्षद चुन के आये है। इस लिए भाजपा व कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत लेकर दावे कर रहे है। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रमोद सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किए है वही भाजपा से वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद उमेश्वरी साहू वार्ड 23 लोकेश साहू वार्ड 18 से आर प्रवीण कुमार ने नामांकन दाखिल किए है।

Exit mobile version