Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय एकता शिविर 2024 के लिए स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर का उड़ीशा में चयन, संस्था के प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं…

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के रासेयो इकाई के स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर का राष्ट्रीय एकता शिविर 2024 उड़ीशा के चयन पर संस्था के प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता शिविर भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प्र छ.ग.) द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर NIC कैंप का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालाशोर (उड़ीशा) में आयोजित किया जा रहा है।⬇️शेष नीचे⬇️

वही शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों के रा से यो इकाइयों की भी सहभागिता होगी। सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान विभिन्न प्रांतो के स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के संस्कृति का आदान-प्रदान किया जायेगा। स्वयंसेवक विनोद वर्ष भर अपना उत्कृष्ट प्रदान  के साथ अनुशासन का परिचय देकर अन्य स्वयंसेवियो को आगे बढ़ते रहने के  लिए प्रेरित करते है।  साथ ही इससे पूर्व राज्य स्तरीय  चिंतन शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है।⬇️शेष नीचे⬇️

वही स्वयंसेवक का राष्ट्रीय एकता शिविर चयन हेतु संस्था के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर, रासेयो जिला संगठक डॉ. एस. के. पटेल और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि, प्रो.करुणा रावटे एवं रासेयो परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

Exit mobile version