Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेस क्लब पाटन के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री निवास में चैतन्य बघेल जी से ‘भेंट मुलाकात’

भिलाई : नवगठित ‘इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पत्रकार संघ प्रेस क्लब पाटन’ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर लोकप्रिय युवा नेता श्री चैतन्य बघेल एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के ओएसडी श्री आशीष वर्मा, श्री मनीष बंछोर व मुख्यमंत्री के निजी सचिव श्री केके चंद्रवंशी से सौजन्य भेंट मुलाकात की ।

‘प्रेस क्लब पाटन’ सभी सदस्यों को श्री बघेल जी ,श्री वर्मा जी, श्री बंछोर जी ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. वही ‘प्रेस क्लब पाटन’ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना परिचय दिया और सभी ने नाम एवं मोबाइल नंबर प्रेषित किया गया। वही सदस्यों ने नवगठित प्रेस क्लब की जानकारी देते हुए श्री चैतन्य बघेल से विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के अध्यक्ष श्री संतोष देवांगन सहित सदस्यगण खूबीराम साहू, करन साहू, तोरण साहू, हेमलता निषाद, कल्याणी साहू, कुंजन लाल भारती, राजकुमार सिंह जी मौजुद रहे वही भिलाई 03 एवं कुम्हारी के संजय श्रीवास्तव जी , रविंद्र थापा जी, टिकेश्वर जी सहित सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे. सभी पत्रकार साथियों ने नवगठित ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version