Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्व रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह 14 अप्रैल को गोड़पेण्ड्री में

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के साथ शिक्षा क्रांति ज्योतिबाफुले एवं संत नकुलदेव ढीढ़ी के भी जयंती साथ में मनाई जाएगी…

विश्व ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती समारोह विश्व के 192 देशों के साथ पाटन तहसील क्षेत्र के गोंडपेंण्ड्री ग्राम में 14 अप्रैल रविवार को शाम 4 बजे से सतनामी आसरा पाटन एवं सतनामी समाज गोड़पेण्ड्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति एवं महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले जी व छत्तीसगढ़ निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही एवं गुरू घासीदास जयंती के शुरूआत करने वाले संत नकुलदेव ढीढ़ी जी के जयंती भी साथ में मनाई जाएगी।

*नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान व मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस भी होंगे*

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सतनामी आसरा के संयोजक राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत ने बताया कि इस शुभ अवसर पर नवोदय विद्यालय बोरई के लिए पाटन विकासखण्ड से चयनित 19 बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव में जाति-धर्म एवं भय- लालच से मुक्त होकर शत् प्रतिशत मतदान करने मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा। आयोजन में कौही के स्कूली बच्चों द्वारा संविधान का प्रस्तावना वाचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Exit mobile version