Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखिए लाइव

(संतोष देवांगन) रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में आज सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। साथ ही 2 डिप्टी सीएम भी आज शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचे हुए हैं। और इस वक्त मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज नेता उपस्थित हैं।

देखिए लाइव 

Exit mobile version