Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली में शामिल होंगे विष्णु लोधी

➡️ प्रदेश कांग्रेस नेता 14 दिसंबर को दिल्ली में लोकतंत्र व संविधान बचाने की मुहिम में करेंगे भागीदारी, संतोष पिल्ले भी रहेंगे साथ

राजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ऐतिहासिक वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली में शामिल होने जा रहे हैं। यह रैली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर संकट के संकेत दिखाई दे रहे हैं ऐसे में मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने इसे जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का एक बड़ा अवसर बताया। श्री लोधी ने कहा कि कांग्रेस की यह महा रैली देश के जनमानस के मुद्दों, संवैधानिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने का मंच बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर से लोगों की उपस्थिति इस जनांदोलन को और अधिक मजबूत बनाएगी। दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनके साथ राजनांदगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले भी रहेंगे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version