Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*भूपेश बघेल परिवार के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी दर्शन आगमन पर आत्मीय स्वागत, पूरे समय साथ रहे विष्णु लोधी*

राजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं AICC महासचिव माननीय श्री भूपेश बघेल जी का परिवार रविवार को छत्तीसगढ़ की आस्था के प्रमुख केंद्र मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ पहुंचा। इस अवसर पर श्रीमती बघेल ने निचे मंदिर एवं ऊपर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
माननीय भूपेश बघेल जी के परिवार के डोंगरगढ़ आगमन पर कांग्रेसजनों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा विश्राम गृह पर आत्मीय स्वागत किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी मंदिर दर्शन से लेकर पूरे प्रवास के दौरान माननीय बघेल जी के परिवार के साथ निरंतर उपस्थित रहे।
विष्णु लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति पारिवारिक स्नेह के नाते उनका आत्मीय स्वागत किया ।और दर्शन-पूजन में सहभागिता निभाई। यह सहभागिता किसी औपचारिक दायित्व से अधिक, आपसी विश्वास, अपनत्व और सम्मान का प्रतीक रही।
मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान सहज, सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि माननीय भूपेश बघेल जी का परिवार जनआस्था और स्थानीय कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करता है।
डोंगरगढ़ की पावन धरती पर हुआ यह दर्शन कार्यक्रम आस्था, संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़े उस रिश्ते को और मजबूत करता है, जो कांग्रेस परिवार और आम जनता के बीच सदैव रहा है।इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक हर्षिता बघेल, जिला सरकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज़ खान, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष कोमल साहू, विवेक वासनिक , शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, विष्णु लोधी, विनायक राव,कृष्ण लिल्हारे,नलनि मेश्राम, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन ने स्वागत किया ।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version