Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रांसफार्मर का खम्भा टूट जाने से एक हफ़्ते अंधेरे में थे ग्रामीण, जनपद सभापति के प्रयास से लगाया गया नया खम्भा

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर- विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 60 किमी दुर बसे ग्राम सरईपानी में लगे ट्रांसफार्मर का खम्भा टूट जाने से ग्राम में विद्युत सेवा बंद थी, ग्रामवासी पिछले एक हफ़्ते से अंधेरे में रहने को मजबूर थे, ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनपद सदस्य भूमिलता यादव को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रांसफार्मर के खम्भे की मरम्मत की मान की, जिसको संज्ञान में लेते हुए जानकारी मिलने के महज़ एक दिन के भीतर ही जनपद सदस्य भूमिलता यादव के द्वारा विद्युत विभाग से सम्पर्क कर ग्राम सरईपानी में नया ट्रांसफार्मर का खम्भा लगवाया गया। जिससे अब ग्राम में विद्युत सेवा फिर से बहाल हो पाई है। नया खम्भा लगने से ग्रामीणों ने जनपद सदस्य भूमिलता यादव एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौक़े पर सरपंच मर्दन कपिल, उपसरपंच टिकम नागेश, टिकम यादव पंच,दुल्लु नागेश, सपेद यादव पंच, जगन्नाथ कपिल, गोलू, शोभराज आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version