डोंगरगाँव। डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरसनटोला के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू के नेतृत्व में अजीज़ मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट इंदामरा (एबीस ग्रुप) के निदेशक अंजुम अल्वी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि 28 जुलाई 2011 को अमलीडीह ग्राम पंचायत की ग्रामसभा में आश्रित ग्राम बरसनटोला में तीन टीनशेड निर्माण का अनुमोदन किया गया था, जिस पर कंपनी ने सहमति भी दी थी। लेकिन अब तक टीनशेड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
इस पर ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य ने कंपनी प्रबंधन से शीघ्र टीनशेड निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान निदेशक अंजुम अल्वी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही टीनशेड का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर तुलेश कुमार सोनकर, दिलबहार मांडवी, भंवर साहू, खेलन साहू, कोमलचंद निषाद और थानू साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।