Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धरने पर बैठे ग्रामीण, अभी तक पूरी नहीं हुई मांगे

बालोद : डौंडीलोहारा के ग्राम रेंगा डाबरी के ग्रामीण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी 3 प्रमुख मांगें हैं। आज मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने ग्रामीण पैदल निकल गए। ग्रामीणों ने बताया धरना अनिश्चितकाल के लिए है।

बता दे की ग्रामीण किसानों की प्रमुख मांग गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खुलवाना है। और साथ ही प्रमुख मांगें है की शराबबंदी को अमल में लाने और मोहड़ जलाशय का पानी गांव के किसानों को दिलाना हैं। और वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं।

किसानों ने पहले से ही अल्टीमेटम दे दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चूका है पूरा गांव एकजुट होकर शासन-प्रशासन, भाजपा एवं कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन में बैठे गए है किसानों का कहना है कि हमारी मांग किसी सरकार ने अब तक नहीं सुनी है। 10 साल से हम यह मांग दोहराते आ रहे हैं, पर सब सरकार बहरी है। इसलिए यहां के ग्रामीण भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही खिलाफ लामबंद हो चुके हैं।

Exit mobile version