जामगांव एम : पाटन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तर्रा में लगातार हो रही है चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने आज पाटन थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
वही रिपोर्ट दर्ज कर पाटन थाना के टीआई ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर मौके का मुआयना किया आपको बता दें की लगातार गांव में चोरी की घटना होने से ग्रामीण दहशत में हैं वही सरपंच ने बताया कि 13 अगस्त को एक मोबाइल दुकान में भी चोरी की वारदात हुई है जिसका सीसीटीवी कैमरा का फुटेज सामने आया है दुकानदार ने भी बताया कि मेरे मोबाइल दुकान में लाखों रुपए का मोबाइल चोरी हुआ है । और आपको बता दें कि आज इसी गांव में निर्माणाधीन मकान से ठेकेदार का लकड़ी सेंटरिंग चोरी किया गया है। पहले भी निर्माणाधीन मकान से सरिया का चोरी किया जा चुका है।
टी आई पाटन ने कहा है कि लगातार सर्चिंग कर चोरों की पता लगाई जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछ ताछ किया जा रहा है जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश होगा और हमारे गिरफ्त में होगा।
