Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धमतरी। सेवा सेतु शिविर में 48 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

सेवा सेतु शिविर में 48 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

सेवा सेतु शिविर में 48 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का मौके पर निराकरण …
मथुराडीह में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल…

धमतरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम मथुराडीह के मंदिर प्रांगण में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 48 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन एवं जानकारी विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखी गई, जिनमें से अनेक समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण एवं समाधान किया गया।

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, तभी साकार होगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य — मोनिका देवांगन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। अंतिम व्यक्ति का विकास तभी संभव है, जब केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

धमतरी। ग्राम मुड़पार में ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव अथवा अन्य कारणों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में कठिनाई आती है। ऐसे में सेवा सेतु जैसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान का प्रयास करते हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखें। समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

महिलाओं एवं ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता — अंगिरा ध्रुव
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने कहा कि सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों और शासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होती है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद मिलती है।

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शिविर का उद्देश्य — केशव साहू
जनपद उपाध्यक्ष श्री केशव साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके निराकरण का अवसर मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे शिविरों में सक्रिय सहभागिता कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर पट्टा वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, नौनीहालों को पोषण किट एवं हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती बसंती ध्रुव छोटा सरपंच श्रीमती संतोषी बाई ढीमर जनपद सीईओ सुश्री वर्षा रानी, नोडल अधिकारी श्री दुर्गा साहू, विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेम लाल सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्राम एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version