राजनांदगांव । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को मिली नई सौगात मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़क का निर्माण होना है। जिसमें प्रमुख रुप से यह ग्राम सम्मिलित है ग्राम बुचा टोला से 3.40 किलोमीटर के लिए 4 52.08 लाख एवं ग्राम पिपरा टोला से भंडारी भरदा 1 दशमलव 95 किलोमीटर के लिए 209.79 लाख ग्राम गैंदा टोला से नन्हू टोला 1.20 किलोमीटर के लिए 130.91लाख ग्राम लता कोड़ों घोटिया 1.80 किलोमीटर के लिए 203.07 लाख प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय करने के लिए क्षेत्र की जनताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहे हैं।
श्री सिन्हा ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो कहते हैं वह करते हैं चाहे धान के समर्थन मूल्य की बात हो कर्जा माफी की बात हो रोजगार की बात हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तनखा में वृद्धि की बात है। स्वास्थ्य में उच्चतम स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार स्वास्थ्य सुविधा को एक नई दिशा देने की बात हो शिक्षा के प्रति स्वामी आत्मानंद स्कूल इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम के माध्यम से गरीब बच्चों एवं असहाय परिवार के निर्धन बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने की बात हो
बाजार हाट क्लीनिक माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की बात हो कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की बात हो ग्रामीणों का सही मूल्य में तेंदूपत्ता खरीदी की बात हो सभी वर्ग में निरंतर छत्तीसगढ़ सरकार नई ऊंचाई को छूने के लिए सभी कार्यों में तत्परता से काम और नई छत्तीसगढ़ को पूरे भारत में एक अलग पहचान देने का काम माननीय भूपेश बघेल जी कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने सभी क्षेत्र वासियों की तरफ से माननीय भूपेश बघेल जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
