Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्रामीण मौत को लगा रहे गले, शासन-प्रशासन मौन ? जिम्मेदार कौन

ग्रामीण मौत को लगा रहे गले, शासन-प्रशासन मौन ? जिम्मेदार कौन

गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ से 10 किलोमीटर दूर में बसे ग्राम कामेपुर , ग्राम पंचायत घटौद जो कि आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है क्युकी 2014-15में प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण हुए है लेकिन बीच में कोदो कछार नाला पड़ता है जिसमें में आज तक पुल निर्माण नही होने के कारण बरसात के दिनों मे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

यहां तक कि जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है यही नहीं की ग्राम पंचायत मुख्यालय से भी संपर्क टूट जाता है , दोनों तरफ नाला होने की वजह से स्कूली छात्र छात्राओं को जो उच्च शिक्षा के लिए धवलपुर मैनपुर जाना पड़ता है जिसे जान को हथेली मे रखकर नाला पार करके स्कूल, कालेज जाना पड़ता है एवं बीमार पड़ने पर व प्रसव के दौरान महिलाओं को खाट मे बैठा कर नाला पार कर स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना पड़ता है।

यही नहीं की इस नाला में पुल के लिए विभागों में आवेदन निवेदन करते करते ग्रामीण थक चुके है, हमारे समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं परन्तु कोई ध्यान नहीं देते है।

Exit mobile version