Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजस्थान-लुणावा; अच्छे डॉक्टर के ट्रांसफर से ग्रामीण नाराज-मरीज परेशान, विरोध प्रदर्शन

राजस्थान लुणावा
*राजस्थान-लुणावा तहसील बाली में अच्छे चिकित्सक का अचानक ट्रांसफर से ग्रामीण नाराज-मरीज परेशान, किया विरोध प्रदर्शन- बोले, यदि डॉक्टर वापस नहीं हुआ तो लगा देंगे ताला*

रिपोर्ट सुरेश हनवंत सिंह बारवा
राजस्थान : राजस्थान लुणावा तहसील बाली में लुणावा चिकित्सालय में चिकित्सक को बिना किसी कारण स्थानांतरित कर दिया गया हैजिसके चलते ग्रामीण नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है की यह बहुत ही गलत है। यहां आसपास के गांव के कई मरीज अपनी इलाज के लिए आते हैं और उक्त डाक्टर साहब कमलेश जी हमेशा यही मिलते हैं लेकिन उन्हें यहां से अचानक हटाया गया है जो बहुत गलत है।

आज समस्त ग्राम वासियों ने इसका घोर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि एक महिला चिकित्सक भी यहां है जो लगभग दिखती नहीं है तो आपको अगर कहीं चिकित्सक की आवश्यकता है तो उन्हें दूसरी जगह लगा दीजिए और जो चिकित्सक यहा 24 घंटे रहता है उन्हें क्यों हटाया जा रहा है यह एक सोचनी विषय है। एक अच्छे चिकित्सक को हटाने पर बजरंग सैना कार्यकर्ता सुरेश हनवंत सिंह बारवा सहित नन्दू भाई, पदम सिंह राजपुरोहित सहित ग्राम वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, और कमलेजी को लूणावा में ही रहने के लिए प्रशासन से मांग की है।

Exit mobile version