* साइबर टीम रायगढ़ की तत्परता से बचा युवा, हैक हुआ व्हाट्सऐप अकाउंट कराया रिकवर…
* साइबर अधिकारी पुष्पेंद्र बघेल, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और टीम की मदद से टली फिरौती की मांग की आशंका…
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने युवक के व्हाट्सऐप अकाउंट पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसके संपर्कों का दुरुपयोग कर फिरौती अथवा आर्थिक मदद के नाम पर रकम मांगने की आशंका बन गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम रायगढ़ ने तत्काल तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की।
साइबर अधिकारी पुष्पेंद्र बघेल एवं हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह के मार्गदर्शन और टीम की सक्रियता से युवक का व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित तरीके से रिकवर कराया गया। साथ ही युवक को साइबर ठगी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
साइबर टीम की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल युवक को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया गया, बल्कि उसके परिचितों के साथ होने वाली संभावित ठगी पर भी समय रहते रोक लग गई।
साइबर ठगी से बचने के लिए सावधान रहें
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने मोबाइल नंबर की सुरक्षा जांचनी चाहिए और परिचितों को किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज या पैसों की मांग पर भरोसा न करने की सूचना देनी चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या व्हाट्सऐप वेरिफिकेशन कोड साझा नहीं करना चाहिए।
रायगढ़ साइबर टीम की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित किया कि साइबर अपराध की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाना नुकसान को रोकने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।