Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, भाजपा कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, विष्णु लोधी रहे मौजूद*

डोंगरगढ़ ।

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में तथा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेशनल हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी भी सम्मिलित हुए और कांग्रेसजनों के साथ लोकतंत्र की रक्षा हेतु एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विष्णु लोधी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय का निर्णय यह स्पष्ट करता है कि श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी जी को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से फंसाने का षड्यंत्र रचा गया था। ईडी द्वारा 56-56 घंटे तक पूछताछ के नाम पर मानसिक प्रताड़ना दी गई, लेकिन अंततः सत्य की ही विजय हुई।

विष्णु लोधी ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं”—यह न्यायालय के फैसले से सिद्ध हो गया है। इस निर्णय के बाद मोदी-शाह और भाजपा द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है, जहां लोकतंत्र के सजग प्रहरीयों को दबाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, विधायक/पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ व विभागों के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान और न्याय की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी ऐसे जनआंदोलनों के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version