Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बंगाल में बदलाव की जीत: भय और कुशासन से मुक्ति- मोनिका देवांगन

* बंगाल में बदलाव की जीत: भय, आतंक और कुशासन से मुक्ति का जनादेश…
* पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय…

श्रीमती मोनिका देवांगन (सभापति जिला पंचायत धमतरी)

धमतरी: पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर जिला पंचायत सभापति एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की सामूहिक मेहनत, मजबूत नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, उनके विकासपरक दृष्टिकोण तथा जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व की रणनीतिक सोच और संगठनात्मक कौशल ने इस सफलता को मजबूत आधार प्रदान किया है।

मोनिका देवांगन सभापति जिला पंचायत धमतरी

श्रीमती देवांगन ने कहा कि बंगाल की जनता ने भय, आतंक, महिला अत्याचार और कुशासन से मुक्ति पाने के लिए निर्णायक जनादेश दिया है। यह परिणाम टीएमसी की गुंडागर्दी और अत्याचार के अंत का संकेत है। वर्षों से चले आ रहे अन्याय और अव्यवस्था के खिलाफ जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना स्पष्ट संदेश दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय “नए बंगाल” के निर्माण की शुरुआत है, जहां सुशासन, सुरक्षा, महिला सम्मान और विकास को प्राथमिकता मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में विकास की नई धारा बहेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए बंगाल की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह जीत देश में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा विकास की राजनीति को नई दिशा देगी।

Exit mobile version