Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सामान से भरा हुआ वाहन पलटी, 1 घायल.. बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई वाहन

केशकाल : जिले में तेज रफ्तार 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें से 1 घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूका । पुलिस को जानकारी मिलते मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

यह हादसा नेशनल हाइवे 30 चिचाडी पुल के पास हुआ है । 407 वाहन चालक प्रफ्फुल चक्रधारी ने बताया कि टेंट हाउस से टेंट का सामान भरकर कांकेर से जगदलपुर जा रहे थे इस दौरान अचानक नेशनल हाईवे 30 चिचाड़ी पुल के समीप अचानक दुर्घटना हो गई । 407 वाहन में 5 लोग सवार थे।

घटना में प्रदीप बघेल नाम के व्यक्ति को चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी सुरक्षित है। वहीं हादसे में 407 वाहन क्रमांक (CG 04 MQ 0920) के चारों चक्के ऊपर हो गए है। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक 407 वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Exit mobile version