Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वाहन ने मारी टक्कर, युवक का सिर धड़ से अलग, हादसे में दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा : सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया, और कई हिस्सों में उसके सिर के टुकड़ मिले हैं। आपको बता दे की युवक पेपर देकर लौट रहा था, इस बिच देर रात ये हादसा हो गया। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने इतनी खतरनाक टक्कर युवक को मारी थी। ये एक्सीडेंट चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

रायगढ़ जिला अंतर्गत छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल (34 वर्ष) पेपर देने के लिए रायपुर गया हुआ था। युवक पेपर देकर रात के समय लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इस दौरान वो एक जबरदस्त एक्सीडेंट का शिकार हो गया। फिर, आस-पास के लोग रात के 12 बजे मौके पर पहुंचे।

तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। और खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है। जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है।  घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है।

Exit mobile version