Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर में वर्षा ने किया 12वीं में टॉप, वर्षा के टाॅप करने पर खुश हुए परिवार

रायपुर : 12वीं बोर्ड के नतीजे शासन द्वारा घोषित कर चुके हैं, वर्षा देवांगन ने 94.2 प्रतिशत के साथ रायपुर जिले में टॉप की है।  वर्षा देवांगन के परिवार ने कभी भी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया था। वर्षा देवांगन के पिता प्राइवेट संस्थान में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं और वर्षा का पूरा परिवार रायपुर के खमतराई में किराए के घर में रहते है।

वर्षा देवांगन से चर्चा करते हुआ यह बतया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वो कभी टॉप करेंगी। परिवारजनों ने वर्षा पर कभी भी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं बनाया गया। वर्षा के स्मार्टफोन के इस्तेमाल करने पर भी परिवारजनों ने कभी कुछ नहीं कहा।

वर्षा देवांगन की मां अंजू देवांगन ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों पर कभी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया गया। बच्चे आगे भी जो पढ़ाई करना चाहते हैं वे स्वतंत्र हैं। पिता जामवंत देवांगन ने कहा कि बेटी के टाॅप करने पर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।  हमारे परिवार में अभी तक किसी ने टॉप नहीं किया है।

Exit mobile version