Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सामाजिक एकता कप Season 1 में कमेंट्री द्वारा लिए गए डिसीजन में उत्कल समाज की हुई जीत

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में स्थित गांधी मैदान में चल रहे सामाजिक एकता कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 29 मई 2025 को खेले गए तीसरा मुकाबला साहू समाज vs उत्कल समाज के बीच खेला गया। जिसमें उत्कल समाज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसमें साहू समाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन का टारगेट दिया। जिसमे आसिस साहू ने 27 रन ओर सूरज ने 21 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी की शुरुआत में उत्कल समाज ने 3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 20 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े :- राशनकार्डधारीयों को मिलेगा 1 जून से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का लाभ, तीन माह के एकमुश्त मिलेंगे चावल

जिसमें उत्कल समाज के सारे अच्छे खिलाड़ी आउट हो चुके थे। जिसके बाद उत्कल समाज के ओर से कहा गया, कि अब तक खेले गए 3 ओवरों में 1 ओवर में 1 बाल कम किया गया है, और साहू समाज की ओर से एक खिलाड़ी भूपेंद्र साहू जिसको किसी जरूरी कारणों से अचानक ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा उसके जगह साहू समाज के दूसरे एक्स्ट्रा प्लेयर को उतारा गया तो जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

यह बह पढ़े :- पार्टी देने के बहाने नर्स को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, रेलवे ऑफिसर गिरफ्तार

उत्कल समाज के कप्तान ने कहा कि आप दूसरे प्लेयर को कैसे खिला सकते है। जब की साहू समाज के कप्तान के द्वारा अंपायर को बताया गया और उत्कल समाज ने नहीं माना और कमेटी का डिसीजन आया कि साहू समाज 1 बोल एक्सट्रा करेगा और टारगेट में 6 रन कम किया जायेगा और 10 खिलाड़ी ही फिल्डिंग करेगा। यह कमेटी का डिसीजन था। जिसके बाद टारगेट 75 रन को उत्कल समाज ने आसानी से बना लिया और यह विवाद पूर्ण मैच उत्कल समाज जीत गया। जबकि प्रतियोगिता का नाम सामाजिक एकता कप है, तो प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच निष्पक्ष, निर्विवाद, सद्भावना पूर्ण खेलभावना के साथ होना आवश्यक है, जिसके विपरीत विवादित प्रतियोगिता कराया जा रहा है।

Exit mobile version