Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री भानुप्रताप सिंह वर्मा,जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

राजनांदगांव : सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के केंद्रीय मंत्री श्री भानुप्रताप सिंह वर्मा आज और कल यानि शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वे आज सुबह सवा 11 बजे वे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अफसरो की बैठक लेंगे। इसके पश्चात विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के हितग्राहियों से इस बारे में चर्चा करेंगे। वही वे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, जन औषधि केंद्र और पीडीएस दुकानों का निरीक्षण भी करेंगे।बतादे की जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दोपहर दो बजे बैठक रखी गई है।

वही बैठक में केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। स्थानीय भाजपा कार्यालय के बैठक में शामिल होने के पश्चात वे पद्मश्री फुलबासन यादव से मुलाकात करेंगे। वहां से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे ,वहां पहुंचकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे। 11 जून को केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह सुबह 10 बजे कॉमन सर्विस सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे अमृत सरोवर स्थल का जायजा लेंगे।

Exit mobile version