Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे दुर्ग, जनसभा का देखें लाइव

भिलाई : केंद्रीय मंत्री (central minister) अमित शाह छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंच गए है। दुर्ग शहर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस दौरान भिलाई सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंच गए है और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस जवानों की तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था (Security) के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से ज्यादा जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। पद्मश्री उषा बारले के घर फिलहाल किसी भी अपरिचित को एंट्री नहीं दी जा रही है। जिसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया। उनके आवास का रंग-रोगन करने के साथ आस-पास की सफाई भी की गई है।

 

Exit mobile version