Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

29 दिसम्बर को आएंगे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग,

दुर्ग : भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी रविवार 29 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास और यहां आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जे.आर.डी. झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान का मौका मुआयना किया। ⬇️शेष नीचे⬇️

इस दौरान कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लेने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एएसपी श्री सुखनंदन राठौर और श्री अभिषेक झा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। ⬇️शेष नीचे⬇️

ज्ञात हो कि प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट पहल को साझा किये जाने तथा हितग्राहियों से संवाद हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी अपने मंत्री मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभाग के अधिकारीगण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व आम जनता उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version