Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित

शशिकांत सनसनी रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर, _ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की रणनीतियों और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version