Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के बच्चों ने किया मैत्री गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण

राजनांदगाँव । कलेक्टर संजय अग्रवाल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह के मार्गदर्शन जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे के निर्देशन में जिले के विकासखंड डोगरगढ, छुरिया, डोगरगांव तथा राजनादगांव के प्रारम्भिक तथा माध्यामिक शालाओं के विद्यार्थियों ने मैत्री गार्डन भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान बच्चो ने वहाँ स्थित चिड़िया घर में वन्य पशुओं को विचरण करते हुए देखा। इस अवसर पर बच्चों ने चिड़ियाघर में विभिन्न शेर, भालू, तेंदुआ, अजगर, बारहसिंगा, हिरण, मृग, कई प्रकार के बन्दर, कई प्रकार के चिड़िया, आदि जीव जन्तुओ को देखा और उनके बारे मे जानकारी प्राप्त की।

मैत्री बाग चिड़ियाघर के साथ बच्चो को पार्क का भ्रमण कराया गया। इस पार्क में कई गार्डन, झील, मानव निर्मित वाटरफॉल, म्यूजिकल फाउंटेन और टॉय ट्रेन भी है। साथ ही पार्क में एक स्तंभ भी है, जिसे प्रगति मीनार के नाम से जाना जाता है। यहां से मैत्री बाग और स्टील प्लांट का विहंगम नजारा देखने को मिलता है जिसे देख कर बच्चे काफी खुश और रोमांचित भी हुए और यह भ्रमण उनके लिये एक यादगार और आकर्षण का केंद्र रहा

Exit mobile version