पाटन : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रकिया सम्पन्न होने के प्रश्चात नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्गों को इस बार मौका मिला है। अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बाद दावेदारों की सूची दोनों ही पार्टी में लंबी होती जा रही है।
नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पाटन नगर के भाजपाइयों एवं नागरिकों ने दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल जी से मुलाकात कर सभी दावेदारों ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की। नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले एवं बाबा वर्मा सहित अन्य अध्यक्ष व पार्षदों के दावेदारों ने भी अपनी दावेदारी पेश कर प्रत्याशी बनाने की मांग की है। वहीसांसद विजय बघेल ने सभी दावेदार को प्रोत्साहित करते हुए पूरे पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी 15 वार्डों में भाजपा का पार्षद बनाकर भगवा लहराने का आह्वान करते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।
