Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टोलाघाट में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, हर हर महादेव के नारों से गूंजा आसमान। किया 25 हजार से अधिक शिवभक्तों ने भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण

KAVADYATRA.PATAN

पाटन : टोलाघाट के प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक के लिए विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन बोलबम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र द्वारा किया गया। प्रातः 08:00 बजे से ही पाटन, अभनपुर, कुरूद, ब्लॉक के 201 गावों से शिवभक्तों का रेला कांवड़ लेकर पहुंचने लगा, कांवड़ से जल लेकर आने का सिलसिला दोपहर 03:00 बजे तक अनवरत चलता रहा, वहीं बोल बम कावड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में ओग्गर तालाब पाटन के शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर हजारों कांवड़ यात्री पद यात्रा करते हुए हर हर महादेव के जयघोष के साथ टोलाघाट शिव मंदिर पहुंचे।⬇️शेष नीचे-देखे खास⬇️

विधि विधान से हुआ रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक :

लोकप्रियता की छू रहा ऊंचाइया :  वही कावड़ यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे दुर्ग लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम लगातार 12 वर्षों से जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। साल दर साल कावड़ यात्रा का यह कार्यक्रम लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक जितेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित कांवर यात्रा महोत्सव की सराहना की।⬇️शेष नीचे⬇️

12 सालों से हो रहा आयोजन : पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि कांवड़ यात्रा का यह कार्यक्रम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति के प्रकटीकरण का माध्यम है। बिना किसी से आर्थिक सहयोग प्राप्त किए बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और महिलाओं द्वारा लगातार 12 सालों से यह आयोजन हो रहा है, शिवभक्ति के माध्यम से क्षेत्र की जनता को जोड़े रखने का यह बहुत ही उत्तम कार्यक्रम है।⬇️शेष नीचे⬇️

25 हजार भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण : जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से यह कार्यक्रम लगातार सफलता के साथ संचालित हो रहा है। महोत्सव में 25 हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया, उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र की जनता को सुख समृद्धि मिले इसी कामना से शिवजी को प्रसन्न करने हेतु प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होता है।⬇️शेष नीचे⬇️

शामिल हुए हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री :

Exit mobile version