Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पार्षद खुबीराज सोनकर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 07 खुड़मुडा़ में लगा नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 

नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद खुबीराज सोनकर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 07  श्री क्षत्रपति शिवाजी वार्ड खुड़मुडा़ में नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 से ज्यादा वार्ड वासियों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाएं  क्योर बे क्लिनिक के  प्रमुख डाक्टर आशुतोष ठाकुर (एमबीबीएस मेडिसिन) एवं उनके टीम द्वारा गांव के लोगो का स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का परामर्श दिया।वहीं साथ ही साथ पार्षद खुबीराज सोनकर ने भी वार्ड वासियों को स्वास्थ्य के जागरुक रहने को कहा प्राथमिक जांच समय समय पर करवाते रहने का सलाह दी। पार्षद खुबीराज सोनकर का विशेष पहल एवं नेतृत्व में यह स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version