छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं जिला कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा l
कोरिया/ छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी एवं किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा और जिला किसान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष कृष्णा राजवाड़े के नेतृत्व में आज दिनांक 9/6/2026 दिन मंगलवार दोपहर 3:00 बजे प्रदेश व्यापी किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं जिला कलेक्ट्रेट के घेराव कार्यक्रम किया जाएगा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज के साथ-साथ डीजल उपलब्ध करा पाने में सक्षम नहीं है। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस पूरे प्रदेश में भाजपा के किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा l