Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मामा-भांजा आये आकाशीय बिजली की चपेट में , नबालिक सहित 2 की मौत

कोरबा : वर्षा शुरू होने पर पेड़ के नीचे खड़े मामा- भांजा की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना चैतमा सहायता केंद्र के ग्राम बड़ेबांका की है। बता दे की कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास पिता तिजउ राम 21 वर्ष व विक्की पिता राजेश रोहिदास 14 वर्ष दोनों किसी कार्यवश ग्राम बड़ेबांका आए हुए थे।

तभी तेज वर्षा शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे जा खड़े हो गए। उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे की दोनों मृतक रिश्ते में मामा- भांजा थे। इस घटने से उनके परिवार व गांव में शोक की लहार फ़ैल गयी है ।

Exit mobile version