Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

9वीं में पढ़ने वाली छात्रा हुई प्रेग्नेंट, चाचा ने की अपनी सगी भतीजी से दरिंदगी

सूरजपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है जिसने चाचा भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है, बता दे की चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दरिंदगी की है। घर वालों को इस घटना की जानकारी तब मिली जब 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी घर वालों को दी, तब पता चला कि चाचा पिछले कई महीनों से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था।  वही पुलिस ने इस मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे की,हैवान चाचा अपनी सगी भतीजी को पिछले कई महीनों से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसके साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। मासूम डर की वजह से इसकी दरिंदगी पिछले कई महीनों से सहती रही। मासूम के रहम की भीख मांगने पर भी दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। वही नाबालिग गर्भवती हो जाने पर घर वालों को इस घटना की जानकारी हुई. परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़ित बच्ची ने रो-रोकर अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस बिना देर किये एक्शन में आई और आरोपी की पतासाजी में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन से कोलकाता भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों की तलाशी ले रही थी। तभी मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर जाते हुए देखा गया है। इस जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने कुछ किलोमीटर बस का पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको यह भी बता दें कि आरोपी का यह पहला घिनौना कृत्य नहीं है, बल्कि इससे पहले भी यह महिलाओं के नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में भी जेल जा चुका है।

Exit mobile version