* पद्मश्री फूलबासन बाई से मिलने पहुंचे उदयाचल के सदस्य गंभीर, सुरक्षा के लिए घर में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, उदयाचल ने दिया भरोसा…
बताया गया कि ईश्वर की कृपा एवं उनके सत्कर्मों के कारण वे सुरक्षित रहीं। इस दौरान उदयाचल के सदस्यों ने पूरी घटना की जानकारी ली और भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
घटना के मद्देनजर उदयाचल के सदस्यों ने उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पद्म श्री डॉ. पुखराज बाफना, अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव अतुल रायचा एवं सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।