Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

12 लाख कि हेरोइन हुई बरामद, हेरोइन बेच रहे दो युवक हुए गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में मोहन नगर पुलिस और SECU की टीम ने मिलकर 12 लाख रुपये कीमती चिट्ठा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 53150 रुपये नगद  भी बरामद किया है। जिला दुर्ग ASP सुखनंदन राठौर ने यह बताया कि, उनकी टीम को टिप मिली थी कि दो लोगो द्वारा हेरोइन लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने तुरंत टीम को उन्हें पकड़ने का आदेश देकर भेजा। टीम 18 अप्रैल 2025 को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा जिला दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी।

टीम ने देखा कि दो व्यक्ति वारा चिट्टा (हेरोइन) बेचा जा रहा हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गुरूदेव सिंग बीर्क (54) निवासी पंजाब जिला फिरोजपुर और राजविन्दर सिंग उर्फ लड्डू (32) निवासी भिलाई के वैशाली को गिरफ्तार किया है। लड्डू भी मूलतः ग्राम तालवंडी दासोदा सिंग पुलिस थाना कत्थु नांगल जिला अमृतसर पंजाब का निवासी है। उसने यह बताया कि, वो लोग चिट्टा (हेरोइन) को पंजाब से दुर्ग लाए थे। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने गुरूदेव सिंग के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर एक प्लास्टिक के पन्नी में 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी जब्त किया है । उसका  बाजारी मूल्य लगभग 12 लाख रुपये बतया  जा रही है।

Exit mobile version