Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खेत बचाने के लिए लगाई बिजली की बाड़, करंट लगने से 2 युवकों की मौत

सरगुजा : छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में शनिवार के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे बिजली की बाड़ के संपर्क में आने से 2 युवकों की मृत्यु हो गई है। दरअसल, किसान रघु मांझी ने अपनी खेत में लगे फसल को मवेशियों से बचाने के लिए चारों ओर करंट की तार लगा रखी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुन्नी निवासी विष्णु माझी अपने ससुराल लोसगी पंडरीपानी में रहता था। जो नीरसाय यादव के घर में छप्पर सुधारने का काम करने गया हुआ था। जिस दौरान शुक्रवार को शाम 7 बजे नीर साय यादव, विष्णु माझी को छोड़ने पानी से भरे खेत के रास्ते जा रहे थे. किसान रघु मांझी ने बिजली पोल से खेत में अवैध हुकिंग किया हुआ था।

नाला के पास पहुंचने पर विष्णु माझी खेत में तरंगित तार की चपेट में आ गया। विष्णु की मदद के लिए नीर साय यादव ने  करंट हटाने की कोशिश की, लेकिन अनयंत्रित होकर तरंगित तार में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मृत्यु हो गई। शनिवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों के लाश को पड़ा देखा और सूचना ग्रामीणों के साथ लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा कर पोस्टमाटम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। यह मामला लखनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के के लोसगी पंडरीपानी गांव का है।

Exit mobile version